रायसेन, मध्य प्रदेश में दिनांक 11से 13 अप्रैल तक आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज दिनांक 11 अप्रैल को माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह जी भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य, माननीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश श्री मोहन यादव जी के विशेष आतिथ्य, माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान जी की अध्यक्षता तथा अन्य तमाम विशिष्ट अतिथि गण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जिसमें पूरे देश एवं प्रदेश से वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं विशाल संख्या में कृषकों ने भाग लिया। इस महोत्सव में विभिन्न संस्थानों के द्वारा नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रदर्शन तथा व्याख्यानों के माध्यम से जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर द्वारा भी खरपतवार प्रबंधन की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदर्शनी एवं व्याख्यान के माध्यम से कृषकों को प्रदान की जा रही है |
आज माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री जी द्वारा निदेशालय के प्रदर्शनी स्टॉल का भ्रमण कर उन्नत खरपतवार प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई और निदेशालय द्वारा किए जा रहे तकनीकी विकास कार्यों की प्रशंसा की गई।