14 जून-2026 को भा. कृ. अनु. प.- खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशानुसार "खेत बचाओ अभियान" और कृषि विज्ञान केंद्र विदिशा का शिलान्यास एवं भूमि पूजन हेतु आयोजित एक दिवसीय कृषि मेले में ICAR -DWR, Jabalpur का एक आकर्षक स्टाल लगाया गया ।
इस स्टाल के माध्यम से निदेशालय के निदेशक सहित वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों द्वारा मेला में हजारों की तादात में आये किसान भाइयों बहनों को खेत बचाओ अभियान, खरपतवार प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती सहित अन्य उन्नत कृषि संबंधी जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर जागरूक किया गया तथा संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम का केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा उदघाटन किया गया । स्टाल भ्रमण के दौरान माननीय मंत्री जी और ICAR के महानिदेशक तथा अन्य गणमान्यों द्वारा निदेशालय के स्टाल पर पहुंच कर वैज्ञानिकों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त किया गया और निदेशालय के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरी प्रशंसा की गई।