भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 98वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 16 जुलाई, 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर में निदेशक डॉ. जे. एस. मिश्रा के नेतृत्व में एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में निदेशालय के सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह आयोजन आईसीएआर की पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। लगाए गए पौधों का चयन स्थानीय जलवायु एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिससे भविष्य में ये पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता के संवर्धन एवं हरित परिसर के विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान पौधों के संरक्षण एवं नियमित रखरखाव का संकल्प भी लिया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ, बल्कि इसने प्रकृति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के संदेश को भी प्रभावी रूप से प्रसारित किया। निदेशालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।