राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भा.कृ.अनु.प.– खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जबलपुर, कार्यालय क्रमांक–02 की 18वीं बैठक में श्री दिलीप कुमार सिंह, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर द्वारा वर्ष 2025 के दौरान सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के उल्लेखनीय एवं प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रचार-प्रसार हेतु "राजभाषा शील्ड (प्रथम पुरस्कार)" से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग, राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन तथा हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार में निदेशालय द्वारा किए गए उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर निदेशालय के निदेशक डॉ. जे.एस. मिश्र, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.के. सिंह एवं प्रभारी राजभाषा श्री मुकेश कुमार मीणा उपस्थित रहेl
इस उपलब्धि से निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है तथा यह सम्मान भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।