रबी 2026 के "खेत बचाओ अभियान" (KBA) के अंतर्गत भाकृअनुप-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय (ICAR-DWR), जबलपुर द्वारा जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के ग्राम घुटना में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. सुरभि होता एवं डॉ. जमालुद्दीन ए. की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कुल 50 किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी फसलों में मृदा परीक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और समेकित खरपतवार प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूक किया।
किसानों ने अपने खेतों में आने वाली खरपतवार संबंधी समस्याएँ साझा कीं, जिनका समाधान वैज्ञानिकों ने मौके पर ही किया। किसानों से आग्रह किया गया कि वे वैज्ञानिक विधि से खरपतवार प्रबंधन अपनाकर खेती की लागत घटाएँ, अपनी फसल बचाएँ और मिट्टी की सेहत बनाए रखें। यह अभियान रबी मौसम में आगे अन्य गाँवों में भी चलाया जाएगा।